Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Lifestyle

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस अफसरों को किया सम्मानित Uttarakhand News

admin by admin
November 26, 2026
in Lifestyle, Politics, Uttarakhand
0
संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस अफसरों को किया सम्मानित Uttarakhand News
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

November 28, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

November 28, 2026

देहरादून 26 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में संविधान एवं विधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संविधान एवं विधि दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अभियोजन विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने तथा आमजन को जागरूक करने के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जाएगी। अभियोजन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में अभियोजन कार्यालयों की बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पहलों से अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदेश की अभियोजन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधि, समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा एवं अभियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 12 विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता सीताराम नागलिया, एस.सी. बिरमानी एवं गोविन्द राम नौटियाल, समाजसेवी कुसुम कण्डवाल, चिकित्सक डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. महेश कुड़ियाल, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् ललित जोशी तथा सेवानिवृत्त अभियोजक राम सिंह शर्मा, मनोहर लाल सडाना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, त्रेपन सिंह बिष्ट एवं सुन्दर सिंह गुसाईं शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका’ एवं ‘हमारा राज्य, हमारा कानून’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में न्याय और सत्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। महाभारत में वर्णित विदुर नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवस्था की प्रतिष्ठा तभी बनी रहती है, जब उसके केंद्र में सत्य, न्याय और निष्पक्षता हो। यही सिद्धांत हमारी न्याय व्यवस्था का भी आधार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियोजन सेवा आपराधिक न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। विवेचना अधिकारियों द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों का विधिक परीक्षण करना, तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष स्पष्ट और निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अभियोजन का पक्ष मजबूती से रखना अभियोजन अधिकारियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। अभियोजन अधिकारियों की मेहनत, विधिक दक्षता और निष्पक्षता से न्याय व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों का विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अभियोजन अधिकारियों की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है। इसी दिन संविधान सभा ने दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन के अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। वर्ष 1979 में प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. लक्ष्मीमल्ल सिंघवी एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की पहल पर 26 नवंबर को विधि दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था को आधुनिक, सरल एवं नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू किए गए हैं। यह स्वतंत्रता के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था के सबसे बड़े सुधारों में से एक है। इन कानूनों में पीड़ितों के अधिकारों और समयबद्ध न्याय पर विशेष बल दिया गया है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से अभियोजन अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए न्यायालय भवनों के निर्माण के साथ ही पुराने भवनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ई-फाइलिंग, डिजिटल न्यायालयों और वर्चुअल सुनवाई जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की न्याय तक पहुंच सुगम हो रही है। राज्य सरकार युवा अधिवक्ताओं के कौशल विकास, विधि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून तभी प्रभावी होता है, जब उसका पालन बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित हो और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून का राज कायम रखना और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस संकल्प को साकार करने में अभियोजन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।
यहां विधायक विनोद चमोली, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, निदेशक अभियोजन ए.पी. अंशुमान सहित अभियोजन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी थे।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami honored police officers on Constitution Day
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 / 9837469137 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

Previous Post

संविधान दिवस 26 नवंबर – भारत के संविधान की खास बातें और डॉ. अंबेडकर पं. नेहरू के विचार Constitution of India

Next Post

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

Next Post
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

इंसान को उसके जवाबों के बजाय उसके सवालों से आंकें – वोल्टेयर, महान फ्रेंच एनलाइटनमेंट लेखक, फिलॉसफर, सटायरिस्ट, हिस्टोरियन के विचारोत्तेजक उद्धरण

1 week ago
अमेरिकी अदालत का आदेश, गुरपतवंत पन्नू हत्या साजिश में अजीत डोभाल, सामंत गोयल को दिल्ली अदालत के जरिए भेजें समन

अमेरिकी अदालत का आदेश, गुरपतवंत पन्नू हत्या साजिश में अजीत डोभाल, सामंत गोयल को दिल्ली अदालत के जरिए भेजें समन

1 week ago
सारा जीवन एक आम भूख है और उससे जुड़ी ऊर्जा का एक रूप है – जगदीश चंद्र बोस, भारतीय जीव विज्ञान, भौतिकी, विज्ञान कथाकार के उद्धरण Jagadish Chandra Bose Quotes

सारा जीवन एक आम भूख है और उससे जुड़ी ऊर्जा का एक रूप है – जगदीश चंद्र बोस, भारतीय जीव विज्ञान, भौतिकी, विज्ञान कथाकार के उद्धरण Jagadish Chandra Bose Quotes

6 days ago
फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

1 week ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31
  • मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News
  • महान दिमागों के मकसद होते हैं, दूसरों की इच्छाएँ होती हैं – वॉशिंगटन इरविंग, अमेरिकी कथाकार, निबंधकार, इतिहासकार, बायोग्राफर के विचारणीय उद्धरण Washington Irving Quotes

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.