Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Science

भारत की बड़ी उपलब्धि, बर्ड फ्लू एच5एन1 स्ट्रेन का टीका बनाया, कीमत बहुत कम

admin by admin
November 21, 2026
in Science
0
फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs

भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs

November 29, 2026
कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

November 28, 2026

भोपाल। भारत ने स्वास्थ्य-चिकित्सा विज्ञान में एक शानदार उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। बताया कि भारत ने एवियन इन्फ्लूएंजा के एच5एन1 स्ट्रेन के खिलाफ अपनी पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर ली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इस वैक्सीन को देश को समर्पित किया। चौहान ने शुक्रवार को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) में विकसित बर्ड फ्लू (एच5एन1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की। चौहान ने भोपाल में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के इस स्वरूप की दुनिया की पहली वैक्सीन भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित की है और इसकी एक खुराक की कीमत एक से दो रुपये के बीच होगी।
चौहान के अनुसार, यह वैक्सीन पोल्ट्री उद्योग और मुर्गीपालकों की आजीविका को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चौहान ने उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लिए विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों में जाकर देश की संवैधानिक संस्थाओं, वैज्ञानिकों और सेना की क्षमता पर सवाल उठाने वालों को भारत की उपलब्धियां देखनी चाहिए। चौहान ने कहा कि दुनिया आज के आत्मनिर्भर और विकसित भारत को देखे। देश के सामर्थ्य को कमतर आंकने का पाप नहीं करना चाहिए। पहले इस वैक्सीन का लोकार्पण दिल्ली से करने की योजना थी, लेकिन उन्होंने इसे भोपाल में ही राष्ट्र को समर्पित करने का निर्णय लिया, क्योंकि यहां के वैज्ञानिकों ने दिन-रात मेहनत कर इसे विकसित किया है। पशु किसानों के लिए चलते-फिरते एटीएम की तरह हैं और खेती के साथ नियमित आमदनी का जरिया भी हैं। पशुपालन का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 14 प्रतिशत और पोल्ट्री क्षेत्र का एक प्रतिशत योगदान है।
कृषि मंत्री चौहान ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग से देश को सालाना औसतन 22,000 करोड़ रुपये, लंपी त्वचा रोग से 20,000 करोड़ रुपये, ब्रुसेलोसिस से 9,212 करोड़ रुपये और पीपीआर से 4,683 करोड़ रुपये का नुकसान होता था। इन बीमारियों से कुल मिलाकर करीब 56,000 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान होता है। चौहान सस्ती स्वदेशी वैक्सीन से छोटे मुर्गीपालकों को भी अपने पक्षियों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। भारत में बर्ड फ्लू का पहला प्रकोप 2006 में महाराष्ट्र के नवापुर में सामने आया था, जहां करीब 10 लाख मुर्गियां मरी थीं। इसके बाद 2021 में नौ लाख और इस वर्ष दो लाख मुर्गियों की मौत हुई। वर्ष 2006 से अब तक देश में बर्ड फ्लू के 500 से अधिक प्रकोप सामने आ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू से पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान होता है और इसके अन्य पशुओं तथा मनुष्यों में फैलने का खतरा भी रहता है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मथुरा से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके तहत खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए अब तक 147 करोड़ 16 लाख मुफ्त टीके लगाए जा चुके हैं। लंपी त्वचा रोग के खिलाफ भी भारतीय वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित किया है। भोपाल स्थित संस्थान इससे पहले गंबेरो, ब्रूसेला एबॉर्टस एस-19 डेल्टा, क्लासिकल स्वाइन फीवर और अफ्रीकन स्वाइन फीवर के टीके विकसित कर चुका है।
शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के सम्मान करने के बाद उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने महीनों तक शनिवार और रविवार की छुट्टियां लिए बिना काम किया। जैव सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल के तहत वैज्ञानिकों को प्रयोगशाला में काम करने के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी पड़ीं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट और संस्थान के निदेशक डॉ. अनिकेत सान्याल सहित कई जनप्रतिनिधि और वैज्ञानिक मौजूद थे।

Previous Post

फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

Next Post

100 दिन बाद भी नहीं हुआ संसद का सत्रावसान, लोकतांत्रिक भारत में बना नया कीर्तिमान

Next Post
फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

100 दिन बाद भी नहीं हुआ संसद का सत्रावसान, लोकतांत्रिक भारत में बना नया कीर्तिमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया पर छाए आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो, तीनों के काम को मिली है सराहना 

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया पर छाए आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो, तीनों के काम को मिली है सराहना 

1 week ago

मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

4 days ago
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म, जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील 

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म, जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील 

1 week ago
चीन ने किया मानव-संचालित 19 यात्री वाले इलेक्ट्रिक विमान कोमेक सीई-25ए का सफल परीक्षण, छोटी दूरी के लिए आसान और सस्ता

चीन ने किया मानव-संचालित 19 यात्री वाले इलेक्ट्रिक विमान कोमेक सीई-25ए का सफल परीक्षण, छोटी दूरी के लिए आसान और सस्ता

1 week ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs
  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31
  • मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.