Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Politics

मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

admin by admin
November 25, 2026
in Politics, Uttarakhand
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

November 28, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

November 28, 2026

देहरादून 25 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने 36 चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कार्यों का सीधा संबंध आमजन की भूमि, आजीविका और अधिकारों से है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि एक किसान के लिए उसकी भूमि परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार होती है। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण में इससे जुड़े परिवारों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ गांवों से आने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आपदा से हुई क्षति का सही एवं समयबद्ध आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों तक नियमानुसार राहत शीघ्र पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सभी अधिकारी अपने सेवाकाल में किसी भी प्रकार के दबाव, सिफारिश अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना नियमों, कानून और तथ्यों के आधार पर निर्णय लें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ है। सभी अधिकारी इस मंत्र को अपनी कार्यशैली में शामिल करें। अधिकारी कार्यप्रणाली को सरल बनाने के साथ ही नागरिकों को उनके आवेदनों की स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं की मेहनत एवं भविष्य की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सरकारी सेवा नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। राजस्व प्रशासन के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है, इसी सोच के साथ अधिकारियों को कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के प्रति अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी है, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक ही है।
इस अवसर पर सचिव राजस्व एस. एन. पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
SPECIAL NOTE – समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9045290693 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

Next Post

विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

Next Post
विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर - स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया पर छाए आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो, तीनों के काम को मिली है सराहना 

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया पर छाए आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो, तीनों के काम को मिली है सराहना 

1 week ago
सीआईआई ने बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र, पूंजी बाजार, बीमा, फिनटेक के लिए 15 सुधारों की सिफारिश की

सीआईआई ने बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र, पूंजी बाजार, बीमा, फिनटेक के लिए 15 सुधारों की सिफारिश की

7 days ago
अमेरिकी अदालत का आदेश, गुरपतवंत पन्नू हत्या साजिश में अजीत डोभाल, सामंत गोयल को दिल्ली अदालत के जरिए भेजें समन

अमेरिकी अदालत का आदेश, गुरपतवंत पन्नू हत्या साजिश में अजीत डोभाल, सामंत गोयल को दिल्ली अदालत के जरिए भेजें समन

1 week ago
एपेक बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग बातचीत से तय होगी दुनिया की दिशा – दशा

एपेक बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग बातचीत से तय होगी दुनिया की दिशा – दशा

1 week ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31
  • मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News
  • महान दिमागों के मकसद होते हैं, दूसरों की इच्छाएँ होती हैं – वॉशिंगटन इरविंग, अमेरिकी कथाकार, निबंधकार, इतिहासकार, बायोग्राफर के विचारणीय उद्धरण Washington Irving Quotes

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.