Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Uttarakhand

देहरादून चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री धामी ने किया सफेद बाघ तेजस के बाड़े का लोकार्पण, पर्यटकों के लिए बढ़ा आकर्षण 

admin by admin
November 19, 2026
in Uttarakhand
0
देहरादून चिड़ियाघर में मुख्यमंत्री धामी ने किया सफेद बाघ तेजस के बाड़े का लोकार्पण, पर्यटकों के लिए बढ़ा आकर्षण 
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

November 28, 2026
भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

November 27, 2026

देहरादून 19 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मालसी स्थित चिड़ियाघर में सफेद बाघ तेजस के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकनार्थ समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेजस’ के आगमन से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक आते हैं तथा सात करोड़ रुपये से अधिक की आय प्राप्त होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस प्रकार का सफेद बाघ पहली बार लाया गया है। इससे पूर्व भी चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे, जिनके कारण पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, वनों की जैव विविधता तथा पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इस पहल से बच्चों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ उनके संबंध को समझने का अवसर मिला है। उन्होंने घोषणा की कि देहरादून चिड़ियाघर में कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। इससे युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखड भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। प्रदेश को प्रतिवर्ष विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले प्रमुख राज्यों में शामिल है। राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता हमारी महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ ही नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना भी आवश्यक है। देहरादून चिड़ियाघर जैसे केंद्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यहां वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

कब्ज, पेट, पाचन, बबासीर इत्यादि में बहुत लाभकारी सत इसबगोल

Next Post

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म, जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील 

Next Post
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म, जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील 

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भरा सेल्फ-इन्यूमरेशन फॉर्म, जनता से की ऑनलाइन जनगणना में भाग लेने की अपील 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस अफसरों को किया सम्मानित Uttarakhand News

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस अफसरों को किया सम्मानित Uttarakhand News

3 days ago
उत्तराखंड मंडी बोर्ड ने किसानों के लिए मुआवजा, प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

उत्तराखंड मंडी बोर्ड ने किसानों के लिए मुआवजा, प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

1 week ago
रोइए मत। नाराज मत होइए। बस समझिए – बारूक स्पिनोजा, डच बौद्धिक तर्कवादी, दार्शनिक के विचारोत्तेजक उद्धरण Baruch Spinoza Quotes

रोइए मत। नाराज मत होइए। बस समझिए – बारूक स्पिनोजा, डच बौद्धिक तर्कवादी, दार्शनिक के विचारोत्तेजक उद्धरण Baruch Spinoza Quotes

5 days ago

मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

4 days ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31
  • मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News
  • महान दिमागों के मकसद होते हैं, दूसरों की इच्छाएँ होती हैं – वॉशिंगटन इरविंग, अमेरिकी कथाकार, निबंधकार, इतिहासकार, बायोग्राफर के विचारणीय उद्धरण Washington Irving Quotes

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.