Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Education

नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना, डेढ़ लाख जांच, एक लाख चश्मे मुफ्त बंटेंगे Uttarakhand News

admin by admin
November 29, 2026
in Education, Health, India, Inspiration, Lifestyle, Travel, Uttarakhand
0
नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना, डेढ़ लाख जांच, एक लाख चश्मे मुफ्त बंटेंगे Uttarakhand News
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs

भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs

November 29, 2026
कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

November 28, 2026

देहरादून (उत्तराखंड) 29 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून के सभागार में नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग आयोजन के लिए सक्षम एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान मानव सेवा और परोपकार की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार कुंभ-2027 के अवसर पर 12 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क नेत्र जांच, एक लाख निःशुल्क चश्मों के वितरण तथा 10 हजार नेत्र ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है। महाशिविर में निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि इस अभियान की सफलता के लिए राज्य सरकार एवं कुंभ मेला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में कुंभ आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का महापर्व होने के साथ ही सेवा, सहयोग और परोपकार का भी संदेश देता है। हमारी संस्कृति में नर सेवा को नारायण सेवा माना गया है। नेत्र कुंभ इसी सेवा भावना को साकार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अनेक लोग आर्थिक अभाव एवं चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण समय पर अपनी आंखों की जांच और उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे लोगों तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि नेत्र कुंभ की सेवा यात्रा वर्ष 2019 में प्रयागराज कुंभ से प्रारंभ हुई थी। इसके बाद हरिद्वार कुंभ, प्रयागराज महाकुंभ और राजस्थान के रामदेवरा में भी इसके आयोजन किए गए। इन शिविरों के माध्यम से लाखों लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच और हजारों लोगों के नेत्र ऑपरेशन किए गए हैं। हरिद्वार में नेत्र कुंभ-2027 के आयोजन से इस सेवा अभियान को और विस्तार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी हरिद्वार कुंभ में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। राज्य सरकार कुंभ के भव्य, दिव्य एवं सुरक्षित आयोजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम यातायात एवं पैदल आवागमन की व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुंभ में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। कुंभ के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों से नेत्र कुंभ के इस सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
यहां स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार, सक्षम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. दयाल सिंह पंवार, नेत्र कुंभ आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सक्षम उत्तराखंड के प्रांत अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के प्रबंध प्रमुख ललित प्रसाद पंत, आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, महासचिव डॉ. अनुज सिंघल सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Chief Minister Dhami lauds the launch of Netra Kumbh-2027; 1.5 lakh eye screenings to be conducted and 1 lakh pairs of spectacles to be distributed free of cost

Previous Post

भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

फल हैं सुरक्षित, ज्यादा स्वास्थ्यदायी, जूस सेवन पैसे और सेहत का नुक्सान

100 दिन बाद भी नहीं हुआ संसद का सत्रावसान, लोकतांत्रिक भारत में बना नया कीर्तिमान

1 week ago
भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

2 days ago
कब्ज, पेट, पाचन, बबासीर इत्यादि में बहुत लाभकारी सत इसबगोल

कब्ज, पेट, पाचन, बबासीर इत्यादि में बहुत लाभकारी सत इसबगोल

1 week ago
हॉर्स जंप शो प्रतिभागियों का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बढ़ाया हौसला

हॉर्स जंप शो प्रतिभागियों का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बढ़ाया हौसला

1 week ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद मुख्यमंत्री धामी ने की सराहना, डेढ़ लाख जांच, एक लाख चश्मे मुफ्त बंटेंगे Uttarakhand News
  • भारतीय पेशेवरों को अमेरिकी झटका, आईबीएम निकाल रही कर्मचारी, नहीं दिलवाएगी वीजा, ग्रीन कार्ड International News Tech Jobs
  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.