Sunday, November 29, 2026
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
jagransavera.com
  • News
    • Crime
    • Education
    • India
    • International
    • Literature
    • Market
    • National
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Travel
    • Udham Singh Nagar
    • Uttarakhand
    • World
  • Entertainment
  • Health
  • Tech/Gadgets
  • Lifestyle
  • Thoughts
  • Inspiration
  • Login
No Result
View All Result
jagransavera.com
Home Uttarakhand

बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री धामी ने सिलबट्टे से पहाड़ी नमक पीसा UTTARAKHAND NEWS

admin by admin
November 23, 2026
in Uttarakhand
0
बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री धामी ने सिलबट्टे से पहाड़ी नमक पीसा UTTARAKHAND NEWS
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News

November 28, 2026
भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस, वर्दीधारी सेवाओं के कार्मिकों को आपदा से बचाव का देंगे प्रशिक्षण Uttarakhand News

November 27, 2026

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) उत्तराखंड, 23 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर,पौड़ी गढ़वाल में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने सिलबट्टे से पहाड़ी नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। राज्य सरकार विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। केदारखंड मंदिर माला मिशन, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार एवं नकल माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले 5 सालों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार विकास और विरासत के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है। धामी ने बताया कि श्रीनगर क्षेत्र में लगभग घ्200 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। लगभग 650 करोड़ की लागत से एनआईटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। नगर में आधुनिक बस स्टैंड एवं पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल श्रीनगर में लगभग घ्25 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में लगभग नौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सड़क एवं नाली निर्माण तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर से देहरादून के लिए जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में यूकॉस्ट के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही। इसके साथ ही विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग एवं देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण तथा धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक घाट विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए सरकारी सहयोग प्रदान करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक मां राजराजेश्वरी चालीसा का विमोचन भी किया।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बुटोला, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, महापौर श्रीनगर आरती भंडारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी, एसडीएम नूपुर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Previous Post

बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

Next Post

सारा जीवन एक आम भूख है और उससे जुड़ी ऊर्जा का एक रूप है – जगदीश चंद्र बोस, भारतीय जीव विज्ञान, भौतिकी, विज्ञान कथाकार के उद्धरण Jagadish Chandra Bose Quotes

Next Post
सारा जीवन एक आम भूख है और उससे जुड़ी ऊर्जा का एक रूप है – जगदीश चंद्र बोस, भारतीय जीव विज्ञान, भौतिकी, विज्ञान कथाकार के उद्धरण Jagadish Chandra Bose Quotes

सारा जीवन एक आम भूख है और उससे जुड़ी ऊर्जा का एक रूप है - जगदीश चंद्र बोस, भारतीय जीव विज्ञान, भौतिकी, विज्ञान कथाकार के उद्धरण Jagadish Chandra Bose Quotes

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

सीआईआई ने बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र, पूंजी बाजार, बीमा, फिनटेक के लिए 15 सुधारों की सिफारिश की

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं के सेवाभाव से महिला एवं बाल विकास मजबूती मिल रही – मुख्यमंत्री

7 days ago
चीन ने किया मानव-संचालित 19 यात्री वाले इलेक्ट्रिक विमान कोमेक सीई-25ए का सफल परीक्षण, छोटी दूरी के लिए आसान और सस्ता

चीन ने किया मानव-संचालित 19 यात्री वाले इलेक्ट्रिक विमान कोमेक सीई-25ए का सफल परीक्षण, छोटी दूरी के लिए आसान और सस्ता

1 week ago
कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31

19 hours ago
डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

2 days ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World

POPULAR NEWS

  • मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने सड़क यातायात सुरक्षित करने को दिए अहम निर्देश Udham Singh Nagar News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • विश्व जैतून पेड़ दिवस 26 नवंबर – स्वास्थ्य, मानवीयता, शांति, समझदारी, मेलजोल, व्यापार, समृद्धि, रोजगार में बेहतरी के लिए यूनेस्को का जैतून पर विश्व व्यापी उत्सव Nature Olive Tree

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार के न्यायिक अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, न करें बाहुबली जैसा व्यवहार INDIA NEWS Supreme Court

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी बोले, जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
jagransavera.com

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉप-31 बिना अंतिम समझौते के समाप्त होना जलवायु परिवर्तन के और बड़े खतरों का संकेत International COP31
  • मुख्यमंत्री धामी ने दर्जनों निर्माण, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की Uttarakhand News
  • महान दिमागों के मकसद होते हैं, दूसरों की इच्छाएँ होती हैं – वॉशिंगटन इरविंग, अमेरिकी कथाकार, निबंधकार, इतिहासकार, बायोग्राफर के विचारणीय उद्धरण Washington Irving Quotes

Category

  • Crime
  • Economy
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • India
  • Inspiration
  • International
  • Lifestyle
  • Literature
  • Market
  • National
  • Politics
  • Science
  • Tech/Gadgets
  • Thoughts
  • Travel
  • Udham Singh Nagar
  • Uttarakhand
  • World
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • World
  • India
  • Udham Singh Nagar
  • National
  • Sports
  • Uttarakhand
  • Travel
  • Health

© 2026 Jagran Savera - Hindi News Portal Uttarakhand by Jagran Savera.