• Home
  • About
  • Contact Us
Monday, March 2, 2026
jagransavera.com
No Result
View All Result
  • Login
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • कारोबार
  • खेल
  • अध्यात्म
  • शिक्षा
  • खेती/किसानी
  • शोध/आविष्कार
    बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

    बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

    रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

    एक कीड़ा जिससे हो रही है ख़तरनाक बीमारी, वैज्ञानिक भी परेशान

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial

Jagran Savera
No Result
View All Result
Home राजनीति

रायबरेली के ऊंचाहार में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार मिले राहुल गांधी, दलितों पर जुल्म के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे

Jagransavera by Jagransavera
October 24, 2025
in राजनीति
0
रायबरेली के ऊंचाहार में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार मिले राहुल गांधी, दलितों पर जुल्म के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ये भी पढ़ें -

पीएम की रैलियों को सफल बनाने के लिए ऐसे तैयारी कर रही भाजपा, बदलेगी बिहार की चुनावी फिजा

फतेहपुर। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी रायबरेली में भीड़ के हमले में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को कानपुर से फतेहपुर जिले में उसके पैतृक आवास पर पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे और सड़क के रास्ते करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करके फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक वाल्मीकि के परिवार वालों से मुलाकात की। उनके दौरे से पहले, सरकार ने हरिओम की बहन कुसुम को फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की संविदा नौकरी के लिए ऑफर लेटर जारी किया।
बताया जाता है कि राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार के साथ करीब 25 मिनट बिताए, इस दौरान उन्होंने हरिओम के पिता गंगादीन, भाई शिवम और बहन कुसुम से बात की, जिनके प्रति उन्होंने संवेदना जताई और पूरा सहयोग देने का वादा किया। राहुल के हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने पहुंचने से कुछ घंटे पहले, उनके भाई शिवम वाल्मीकि ने कथित तौर पर परिवार के साथ एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा गया कि कांग्रेस नेता को इस दौरे का इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए नहीं करना चाहिए। शिवम एक वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं, हम सरकार से खुश हैं और हमें यहां राजनीति की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया कि यह वीडियो भाजपा की तरफ से जारी कराया गया।
राहुल गांधी ने परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, इस सरकार में दलितों परजुल्म अपने चरम पर है। उन्होंने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के नए आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि इससे पता चलता है कि दलितों पर जुल्म के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे है। कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी चकेरी हवाई अड्डे से रवाना हुए, जहां उनका विशेष विमान दिल्ली से पहुंचा। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में हरिओम (40) की ड्रोन चोरी के शक में एक और दो अक्टूबर की दरम्यानी रात भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में मारपीट और उसके शव के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया।
इस घटना में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर दलितों की रक्षा करने और भीड़ की हिंसा को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था। हमले के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है जिसे 10 अक्टूबर को एक एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया था। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक ने मामले में कथित लापरवाही के लिए दो उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
राहुल गांधी के दौरे से पहले उनके विरोध में कुछ पोस्टर में भी लगे देखे गये। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने बताया कि पीड़ित के घर के रास्ते और गली में कथित तौर पर दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ लिखे पोस्टर देखे गए। इसके पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने हरिओम के पिता गंगादीन से मुलाकात की और उन्हें 6.62 लाख रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता न केवल सहायता प्रदान करना, बल्कि न्याय सुनिश्चित करना है।
पीड़ित परिवार ने लखनऊ में 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी, जहां योगी ने उन्हें न्याय दिलाने और भरपूर मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी गत सोमवार को परिवार से निजी तौर पर मुलाकात की थी और एकजुटता व्यक्त की थी। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी फतेहपुर में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की थी।

Related Posts

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन
राजनीति

पीएम की रैलियों को सफल बनाने के लिए ऐसे तैयारी कर रही भाजपा, बदलेगी बिहार की चुनावी फिजा

October 22, 2025
Next Post
बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.05 करोड़ रुपये की उगाही, सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, सीबीआई से जबाव मांगा

बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.05 करोड़ रुपये की उगाही, सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, सीबीआई से जबाव मांगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

1 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य रजत जयंती पर पंत विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित होगा, विकास योजनाएं, उत्पाद पेश किए जाएंगे

1 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य रजत जयंती पर पंत विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित होगा, विकास योजनाएं, उत्पाद पेश किए जाएंगे

October 30, 2025
सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों में आरोप तय करने में लंबी देरी से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, न्याय प्रणाली की साख पर सवाल, राज्यों को जारी कर सकता है दिशा-निर्देश, न्यायपालिका की हालत बदतर

शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

October 24, 2025
बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

October 26, 2025
छठ पूजा – आस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम, पूर्वांचलियों का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक त्यौहार

छठ पूजा – आस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम, पूर्वांचलियों का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक त्यौहार

October 26, 2025

EDITOR'S PICK

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

Kishore Kumar के इस गाने को सुन ठहर जाता है समय, Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था दर्द भरा गीत

October 24, 2025
रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

एक्टर ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें क्यों युवाओं में बढ़ रही है दिल की बीमारियां

October 22, 2025
रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

Health Budget 2026 में ऐतिहासिक उछाल: पहली बार ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा का प्रावधान, आयुष और मेडिकल टूरिज्म पर खास फोकस CareHealthPolicy.com

February 3, 2026
रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

रिटायरमेंट से पहले आखिरी रेस… केरल की नन ने वर्दी पहनकर नंगे पैर लगाई बाधा दौड़

October 22, 2025

About

JagranSavera.com एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, मनोरंजन, खेल और व्यापार से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देना। जागरण सवेरा के साथ रहें — विश्वसनीय पत्रकारिता का भरोसेमंद स्रोत।

Follow us

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कारोबार
  • खेती/किसानी
  • खेल
  • नेशनल न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • शोध/आविष्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Breaking News: Luxuryrest Dubai Sets New Standard in Dubai Call Girls and Escort Services
  • Breaking News: Escort Agency Dubai Introduces Premium Dubai Escorts for Discerning Clients
  • Dubai Introduces New Standards for Elite Escort Services: Raising the Bar in the Best Escorts Dubai Scene
  • На что обратить внимание при 1xbet ставки?

Newsletter

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us

© 2026 JagranSavera – Designed & Developed by MexaPrint .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Homepages
    • Home Page 1
    • Home Page 2
  • शोध/आविष्कार
  • अध्यात्म
  • खेती/किसानी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नेशनल न्यूज़
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • शिक्षा
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2026 JagranSavera – Designed & Developed by MexaPrint .