एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kishore Kumar सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। उनके निधन को लगभग 4 दशक होने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके गीतों को खूब सुना जाता है। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर में हर किस्म के सॉन्ग (Kishore Kumar Songs) को अपनी आवाज दी थी। लेकिन आज हम आपको जिस गाने का बारे में बताने जा रहे हैं, वह दर्द भरे गीत के तौर पर सुनने वालों का फेवरेट माना जाता है।
इस गाने को सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
किशोर कुमार का यादगार गीत
अभिनेता राजेश खन्ना के साथ गायक किशोर कुमार की जोड़ी काफी सफल रही थी। किशोर दा ने अभिनेता राजेश खन्ना के लिए कई गानों में अपनी मधुर आवाज दी थी। उनमें से एक गाना काफी सुपरहिट हुआ था, जो साल 1974 में आई राजेश खन्ना की फिल्म आप की कसम (Aap Ki Kasam) था। जितनी पॉपुलर ये मूवी रही, उससे कई गुना ज्यादा इसके गानों को सभी ने पसंद किया, खासतौर पर किशोर कुमार की आवाज में जिंदगी के सफर में… (Zindagi Ke Safar Mein) गीत को।












