लंदन, नई दिल्ली। पिछले कई सालों से बच्चों को पालना-पोसना, संभालना बड़ा मुश्किल हो गया है। बच्चों को बहलाने के लिए मोबाइल देना पड़ता है। अन्यथा वह चैन से नहीं बैठते। कोरोना के बाद से यह समस्या और बढ़ गई क्योंकि तब से आनलाइन क्लासेज का चलन बढ़ गया। सिंगल पैरेंट्स को अब बच्चे को व्यस्त करने के लिए एक अलग से मोबाइल की व्यवस्था करनी पड़ती है वरना वह उठा-पटक, तोड़-फोड़, चीख-चिल्लाहट करता और मम्मी-पापा या किसी अन्य अभिभावक को कोई काम नहीं करने देता। हैप्पीनेट्ज के एक सर्वे में पता चला है कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 69 फीसदी बच्चों के पास अपने खुद के टैबलेट या स्मार्टफोन हैं। इनमें से 74 फीसदी बच्चे यूट्यूब देखते हैं और स्क्रीन पर सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। डिजिटल गेमिंग में 61 फीसदी बच्चे एंगेज रहते हैं। मोबाइल एंटरटेनमेंट में ही ये बच्चे हर दिन औसतन 2 से 4 घंटे स्क्रीन पर समय देते हैं।
दिन भर अभिभावक अपने बच्चे संभालें या काम-धंधा करें, यह बड़ी समस्या है और बच्चे बिना मोबाइल के चैन से न रहते हैं न दूसरों को रहने देते हैं। ऐसे मे मोबाइल का खर्चा बढ़ गया है, मोबाइल और इंटरनेट डाटा बेचने वाली कंपनियां खूब मुनाफा कूट रही हैं। सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी द्वारा राजकोट में 1 हजार से ज्यादा बच्चों और अभिभावकों पर कराये गए एक सर्वे में पता चला कि 92 प्रतिशत बच्चों ने बाहर खेलने की बजाय मोबाइल पर गेम खेलना ज्यादा पसंद किया। 78 प्रतिशत बच्चों में यह आदत पाई गई कि वे खाना खाते वक्त मोबाइल देखना चाहते हैं।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड चीफ ऑफ स्टैनफोर्ड एडिक्शन मेडिसिन डुअल डायग्नॉसिस क्लिनिक में साइकेट्री की प्रोफेसर डॉ. अन्ना लेंबके बताया कि स्मार्टफोन अपने आप में नशे की दवा पीने का माध्यम हो गया है। इसके जरिए हम बिना किसी सूई के लगातार कुछ चीजों के आदी होते जा रहे हैं जिससे हमारी हेल्थ पर गलत असर हो रहा है।
मालूम हो कि हैप्पीनेट्ज आपके बच्चों के डिवाइस पर कोई ऐप इंस्टॉल किए बिना, आपके होम राउटर से वायर्ड या वायरलेस तरीके से कनेक्ट करके बच्चों के लिए सुरक्षित इंटरनेट प्रदान करता है। यह इंटरनेट पर 110 मिलियन से अधिक वेबसाइट डोमेन को ट्रैक करके आयु अनुकूल सामग्री और फिशिंग हमलों को फिल्टर करता है। एक वैयक्तिकृत स्क्रीन टाइम मैनेजर के साथ, हैपिनेट्ज आपको मासिक, साप्ताहिक और दैनिक आधार पर इंटरनेट स्क्रीन टाइम सेट करने में मदद करता है। अपने बच्चे के इंटरनेट स्क्रीन समय, डिवाइस के उपयोग के अनुसार इंटरनेट गतिविधि, आपका बच्चा अपना समय कहां बिता रहा है और इनसाइट्स और इतिहास सुविधाओं के साथ ब्राउज की गई वेबसाइटों और ऐप्स की सूची को समझें।
हैप्पीनेट्ज बॉक्स आपके होम राउटर से कनेक्ट होता है और एक अलग वाईफाई नेटवर्क बनाता है। यह आपके होम वाईफाई नेटवर्क या उससे जुड़े उपकरणों को प्रभावित नहीं करता है। सभी राउटर और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ संगत, आप लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और फोन (आईओएस और एंड्रॉइड) सहित 10 से अधिक डिवाइस प्रबंधित कर सकते हैं। यह सभी ऐप्स, ब्राउजर (यहां तक कि गुप्त मोड) और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर काम करता है।












