• Home
  • About
  • Contact Us
Tuesday, April 21, 2026
jagransavera.com
No Result
View All Result
  • Login
  • ऊधम सिंह नगर
  • उत्तराखंड
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • कारोबार
  • खेल
  • अध्यात्म
  • शिक्षा
  • खेती/किसानी
  • शोध/आविष्कार
    बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

    बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

    रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

    एक कीड़ा जिससे हो रही है ख़तरनाक बीमारी, वैज्ञानिक भी परेशान

    Trending Tags

    • Commentary
    • Featured
    • Event
    • Editorial

Jagran Savera
No Result
View All Result
Home अपराध

बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.05 करोड़ रुपये की उगाही, सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, सीबीआई से जबाव मांगा

Jagransavera by Jagransavera
October 24, 2025
in अपराध
0
बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर 1.05 करोड़ रुपये की उगाही, सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार, सीबीआई से जबाव मांगा
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ये भी पढ़ें -

देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट: दिवाली की रात भाभी ने की ये हरकत, पति के साथ हुई फरार; पुलिस तलाश में जुटी

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के अंबाला में अदालत और जांच एजेंसियों के फर्जी आदेशों के आधार पर एक बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1.05 करोड़ रुपये की उगाही की घटना को शुक्रवार को गंभीरता से लिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश भर में डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और 73 वर्षीय महिला द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई को लिखे पत्र पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले में केंद्र और सीबीआई से जवाब मांगा।
पीठ ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों सहित निर्दोष लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के आदेशों और न्यायाधीशों के हस्ताक्षरों की जालसाजी करना न्यायिक संस्थाओं में लोगों के विश्वास और आस्था पर कुठाराघात है। डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन धोखाधड़ी है, जिसमें जालसाज खुद को फर्जी तरीके से किसी सरकारी एजेंसी या पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों पर कानून तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमकाते हैं और गलत तरह से धन वसूली की कोशिश करते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि न्यायाधीशों के जाली हस्ताक्षरों वाले न्यायिक आदेश तैयार करना, कानून के शासन के अलावा न्यायिक व्यवस्था में जनता के विश्वास की नींव पर कुठाराघात करता है। इस तरह की कार्रवाई संस्था की गरिमा पर सीधा हमला है। इस तरह के गंभीर आपराधिक कृत्य को धोखाधड़ी या साइबर अपराध के सामान्य या एकल अपराध के रूप में नहीं माना जा सकता। हम इस तथ्य का न्यायिक संज्ञान लेने के लिए भी इच्छुक हैं कि यह मामला एकमात्र मामला नहीं है।
पीठ ने कहा, मीडिया में कई बार ये खबरें आई हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे अपराध हुए हैं। इसलिए, हमारा मानना है कि न्यायिक दस्तावेजों की जालसाजी, निर्दोष लोगों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों से जबरन वसूलीध्लूट से जुड़े आपराधिक उपक्रम का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए केंद्र और राज्य पुलिस के बीच समन्वित प्रयासों और कार्रवाई की आवश्यकता है। पीठ ने अटॉर्नी जनरल से सहायता मांगी और हरियाणा सरकार तथा अंबाला साइबर अपराध विभाग को बुजुर्ग दंपति के मामले में अब तक की गई जांच पर एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। यह मामला शिकायतकर्ता महिला द्वारा अदालत के संज्ञान में लाया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि घोटालेबाजों ने 3 से 16 सितंबर के बीच दंपति की गिरफ्तारी और निगरानी की बात करने वाला स्टाम्प और मुहर लगा एक जाली अदालती आदेश पेश किया और कई बैंक लेनदेन के माध्यम से एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।
महिला ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने की धमकी देते हुए फर्जी तरीके से सीबीआई और ईडी अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने कई ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए अदालती आदेश दिखाए। शीर्ष अदालत को बताया गया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के विभिन्न प्रावधानों के तहत अंबाला स्थित साइबर अपराध विभाग में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

Related Posts

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन
अपराध

देवर का काट दिया प्राइवेट पार्ट: दिवाली की रात भाभी ने की ये हरकत, पति के साथ हुई फरार; पुलिस तलाश में जुटी

October 22, 2025
Next Post
शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

1 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य रजत जयंती पर पंत विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित होगा, विकास योजनाएं, उत्पाद पेश किए जाएंगे

1 से 9 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य रजत जयंती पर पंत विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन आयोजित होगा, विकास योजनाएं, उत्पाद पेश किए जाएंगे

October 30, 2025
सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों में आरोप तय करने में लंबी देरी से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, न्याय प्रणाली की साख पर सवाल, राज्यों को जारी कर सकता है दिशा-निर्देश, न्यायपालिका की हालत बदतर

सत्र न्यायालयों में आपराधिक मामलों में आरोप तय करने में लंबी देरी से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, न्याय प्रणाली की साख पर सवाल, राज्यों को जारी कर सकता है दिशा-निर्देश, न्यायपालिका की हालत बदतर

October 30, 2025
शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

शारीरिक संबंध शब्द का मतलब बलात्कार नहीं, पोक्सो अधिनियम के तहत दोषी व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरी किया

October 24, 2025
बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

बच्चों में मोबाइल के लिए पागलपन तक नशा, 69 फीसदी बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट, 74 फीसदी यूट्यूब, 61 फीसदी गेमिंग के शौकीन, अभिभावक परेशान, कंपनियों की चांदी कट रही

October 26, 2025
छठ पूजा – आस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम, पूर्वांचलियों का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक त्यौहार

छठ पूजा – आस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम, पूर्वांचलियों का प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक त्यौहार

October 26, 2025

EDITOR'S PICK

रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

रिटायरमेंट से पहले आखिरी रेस… केरल की नन ने वर्दी पहनकर नंगे पैर लगाई बाधा दौड़

October 22, 2025
रायबरेली के ऊंचाहार में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार मिले राहुल गांधी, दलितों पर जुल्म के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे

रायबरेली के ऊंचाहार में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार मिले राहुल गांधी, दलितों पर जुल्म के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे आगे

October 24, 2025
रुद्रपुर में महिला से छेड़छाड़ पर हंगामा, क्षेत्र में फैल गया तनाव; लोगों ने किया प्रदर्शन

Why a Hardware Wallet Still Matters — and How to Use One Without Getting Burned

February 22, 2025
जयपुर की अंजली जैन की भारत की सबसे महंगी मिठाई स्वर्ण प्रसादम, कीमत 111000 प्रति किलो, चिलगोजा, केसर, चांदी, स्वर्ण भस्म, आयुर्वेदिक सामग्री से भरपूर

जयपुर की अंजली जैन की भारत की सबसे महंगी मिठाई स्वर्ण प्रसादम, कीमत 111000 प्रति किलो, चिलगोजा, केसर, चांदी, स्वर्ण भस्म, आयुर्वेदिक सामग्री से भरपूर

October 24, 2025

About

JagranSavera.com एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, मनोरंजन, खेल और व्यापार से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी देना। जागरण सवेरा के साथ रहें — विश्वसनीय पत्रकारिता का भरोसेमंद स्रोत।

Follow us

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कारोबार
  • खेती/किसानी
  • खेल
  • नेशनल न्यूज़
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • शोध/आविष्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Breaking News: Luxuryrest Dubai Sets New Standard in Dubai Call Girls and Escort Services
  • Breaking News: Escort Agency Dubai Introduces Premium Dubai Escorts for Discerning Clients
  • Dubai Introduces New Standards for Elite Escort Services: Raising the Bar in the Best Escorts Dubai Scene
  • На что обратить внимание при 1xbet ставки?

Newsletter

  • Home
  • Privacy Policy
  • About us

© 2026 JagranSavera – Designed & Developed by MexaPrint .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Homepages
    • Home Page 1
    • Home Page 2
  • शोध/आविष्कार
  • अध्यात्म
  • खेती/किसानी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नेशनल न्यूज़
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अपराध
  • शिक्षा
  • कारोबार
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2026 JagranSavera – Designed & Developed by MexaPrint .